Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कवाड़ व्यवसायी बोले– बालेन ने हमारा पेशा खत्म कर दिया, हम ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे

 

काठमांडू, भादव ९ – कवाड़ व्यवसायी ने आन्दोलन शुरु कर दिया है । सोमवार पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने कहा कि जबतब उनके द्वारा मांग की गई ५ बूँदे मांग संबोधन नहीं किया जाता तब तक वे अपना आन्दोलन जारी रखेंगे ।
उन्होंने सरकार से व्यवसायी, संकलक और श्रमिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेपकारी नीतियां अपनाने का आग्रह किया है । उनकी मांग है पिछले दो वर्षों में व्यापारियों को जो नुकसान हुआ है उसका तुरंत मुआवजा दें ।
संवैधानिक अधिकारों की गारंटी दी जानी चाहिए, काठमांडू महानगरपालिका सिटी पर सड़क विक्रेताओं, कलेक्टरों और श्रमिकों के खिलाफ मारपीट, अपहरण और अत्याचार का आरोप लगाया गया है।
कवाड व्यवसायीयों की मांग है कि संवैधानिक हक अधिकार की गारंटी दी जानी चाहिए । कवाड व्यवसायी, संकलक और मजदूरों पर काठमांडू महानगरपालिका द्वारा किए गए मारपीट, अपहरण, तथा अत्याचार को तत्काल रोका जाना चाहिए । उन्होंने मांग है कि अत्याचार में संलग्न महानगर पुलिस पर कारवाई होनी चाहिए । कवाड व्यवसायी को राज्य की ओर से सुरक्षा दी जानी चाहिए ।
कावड़ आंदोलन संघर्ष समिति के संयोजक रामकेवल गुप्ता ने कहा कि मेयर बालेन साह ने उन सभी का पेशा समाप्त कर दिया है इसलिए उन्होंने बालेन और महानगर पुलिस प्रमुख राजू पांडे को चेतावनी दी कि वे उन्हें ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *