Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खनल की त्रास ! रात के समय में सवारी संचालन पर रोक

 

काठमांडू, २ सितम्बर । लगातार बारिश से उत्पन्न बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए बैतड़ी जिला प्रशासन कार्यालय ने रात के समय राजमार्ग और सहायक सड़कों पर सवारी साधनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है । प्रशासन ने स्थानीय लोगों से आपात स्थिति को छोड़कर यात्रा न करने की अपील भी की है । लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने सुदूरपश्चिम प्रदेश के बैतड़ी सहित कई जिलों का जनजीवन प्रभावित किया है । महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के बासिन्दों को विशेष सतर्क रहने के लिए कहा गया है ।
जिला प्रशासन ने लोगों को जोखिम वाले इलाकों में न रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और आपदा की स्थिति में तुरंत सुरक्षा निकायों को सूचित करने का आग्रह किया है । साथ ही सुरक्षा बलों और जिम्मेदार संस्थाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं । जिला प्रहरी कार्यालय ने भी चेतावनी दी है कि लगातार वर्षा से मार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है, इसलिए नागरिकों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा किसी भी संभावित भूस्खलन या क्षति की सूचना नजदीकी प्रहरी इकाई को देने की अपील की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com