Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर : सत्यनारायण मंदिर के सत्संग भवन में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा का तैयारी पूरी

 

विराटनगर, माला मिश्रा / वरुण मिश्रा । विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 7 मेन बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर के सत्संग भवन में 22 नवंबर से 30 नवंबर तक नौ दिवसीय श्री नवाह पारायण अनुष्ठान संगीतमय श्रीराम कथा का का तैयारी पूरी कर ली गई है ।
आयोजक श्री हरि सत्संग समिति नेपाल विराटनगर चैप्टर का अध्यक्ष घनश्याम काबरा ने बताया कि मंच तथा श्रद्धालुओं के बैठने का पूरी व्यवस्था कर ली गई है ।
नौ दिवसीय उक्त धार्मिक कार्यक्रम में वैदिक विशिष्ट विद्वान सुश्री शर्मिला किशोरी जी प्रवचन देंगी ।

यह भी पढें   सूर्य मंदिर तालाब से मिला 11 किलो का विशाल कछुआ, लोगों में कौतूहल


आयोजक संस्था के उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता , सचिव प्रकाश भक्त जोशी , कोषाध्यक्ष भवानी शंकर बोहरा सदस्य क्रमशः राम अवतार अग्रवाल , राजेश लखोटिया , हेमंत मारू , मनोज मूंदड़ा , सुरेश परतानी, श्रीप्रकाश तोतला आदि कार्यसमिति के लोग सक्रिय रूप से लगे हुए है । हरि सत्संग समिति नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखमचंद्र सरल , संभाग अध्यक्ष विद्यानंद माझी , मोरंग जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल , महासचिव रामजीवन अग्रवाल ने बताया हरि सत्संग समिति के बैनर तले राष्ट्रव्यापी सनातन धर्म का प्रचार , जनचेतना अभियान , खासकर ग्रामीण क्षेत्र में जहां लोग आर्थिक प्रलोभन में धर्म परिवर्तन कर रहे है वहां नियमित रूप से कथा , भजन , कीर्तन लगातार चल रहा है। जन सहयोग से नौ दिवसीय श्री राम कथा भी इसी नेक उद्देश्य से हो रहा है । श्री राम कथा का सफल संचालन हो इस उद्देश्य से 21 सदस्यीय समिति बनाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *