Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेश बस्नेत विरुद्ध कैलाली के धनगढी में विरोध प्रदर्शन

 

काठमांडू, मंसिर १० – नेकपा एमाले के पोलिट्ब्यूरो सदस्य महेश बस्नेत विरुद्ध कैलाली के धनगढी में विरोध प्रदर्शन किया गया है । जेन जी युवाओं ने बुधवार की सुबह धनगढी बाजार में प्लेकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया है । २३ और २४ के जेन जी आन्दोलन में एमाले नेतृत्व की सरकार विस्थापित होने के बाद से बस्नेत जेन जी युवाओं के प्रति आक्रामक देखे गए हैं । साथ ही जेन जी युवा भी बस्नेत के विरोध में निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं ।
गत ४ मंसिर में बारा के परवानीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए बस्नेत आने वाले हैं यह जानकारी प्राप्त होने के बाद जेन जी युवाओं ने प्रदर्शन किया था । जिसके कारण दो दिनों तक बारा का सिमरा अशान्त था ।
इसी तरह ७ मंसिर में इटहरी में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुँचे बस्नेत की गाडी पर दो जेन जी युवाओं ने गुब्बारे में लाल रंग की स्याही फेंक दी । मंगलवार को सुर्खेत में भी कुछ युवाओं ने बस्नेत सहभागी कार्यक्रम को लक्षित करते विरोध प्रदर्शन किया था ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नेता अभिषेक गिरी गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *