Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्हाइट हाउस के नजदीक चली गोली से राष्ट्रीय गार्ड के दो सदस्य गंभीर रुप से घायल

 

 

काठमांडू, मंसिर ११ – अमेरिका में बुधवार की शाम को व्हाइट हाउस से दो ब्लॉक दूर हुई गोलीबारी में वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्य को गोली लगी । दोनों की अवस्था गंभीर है ।
व्हाइट हाउस के पास बुधवार को एक बंदूकधारी ने वेस्ट वर्जीनिया के अमरीकी राष्ट्रीय गार्ड के दो सदस्यों पर गोली चलाई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर है । इस घटना को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से जोड़ कर जांच किया जा रहा हैं ।
बताया गया है कि इस हमले में घायल गार्ड के सदस्य एक महिला और पुरुष थे और निजी अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है । घटना के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
इस घतना के तुरंत बाद अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने घोषणा की कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के पास दो राष्ट्रीय गार्ड को गोली मारने की घटना के बाद वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रीय गार्ड के ५०० अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का निर्देश दिया है । हेगसेथ ने कहा कि इससे शहर को सुरक्षित और सुंदर बनाने का उनका इरादा और मजÞबूत होगा। उन्होंने कहा कि हमला सेवा सदस्यों को निशाना बनाने के लिए प्रतीत होता है ।

यह भी पढें   वरिष्ठ नागरिक अगुवा एवं पूर्व अर्थमन्त्री डॉ. देवेंद्र राज पांडेय का निधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed