काठमांडू में रास्वपा प्रतिस्पर्धा में नहीं है – शंकर पोखरेल
काठमांडू, माघ १६ – नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने दाबा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में काठमांडू में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) प्रतिस्पर्धा में ही नहीं है । इससे पहले के चुनाव में रास्वपा ने काठमांडू २, ६, ७, ८ में जीत हासिल की थी ।
पिछली बार चार सीट लाने वाली पार्टी (रास्वपा) को लेकर महासचिव पोखरेल ने यह दाबा किया है कि इस बार यह पार्टी प्रतिस्पर्धा में ही नहीं है ।
उन्होंने कहा कि – विश्लेषण किया गया है कि काठमांडू में तो अभी रास्वपा प्रतिस्पर्धा में ही नहीं है । एक रोचक विश्लेषण हमें –आपको सभी को अनूठा लगेगा । जिस जगह से रास्वपा का जन्म हुआ उसी जगह में रास्वपा प्रतिस्पर्धा में है या नहीं इस तरह का विश्लेषण किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि रास्वपा का प्रभाव पहले की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा देखा जा रहा है । ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि चुनाव जीतने जैसा प्रभाव दिख रहा है । उन्होंने इस विश्लेषण को भी सुनाया कि समानुपातिक की ओर से भी रास्वपा का शहरी क्षेत्रों में वोट घटेगा ।

