Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने पहले मुकाबले में नेपाल रविवार को मजबूत टीम इंग्लैंड से भिड़ेगा

 

 मुंबई।


आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मुकाबले में नेपाल रविवार को मजबूत टीम इंग्लैंड से भिड़ेगा।

शनिवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीनों ही मैचों में एसोसिएट टीमों ने टेस्ट खेलने वाली टीमों को कड़ी टक्कर दी है।

नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान, स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज और अमेरिका ने भारत के खिलाफ शानदार संघर्ष किया। नेपाल भी इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कुछ न कुछ ‘स्पेशल’ करने की तलाश में होगा।

दरअसल, इंग्लैंड अक्सर किसी न किसी वर्ल्ड कप में किसी अनपेक्षित टीम से हार जाता है। नेपाली क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सोमपाल कामी ने विश्व कप से पहले ही कहा था कि नेपाल इंग्लैंड को ‘अपसेट’ कर सकता है।

यह भी पढें   आपरेशन सिन्दूर भारतीय सेनाओं की पाकिस्तान पर विजय का जयघोष है

“इंग्लैंड हर वर्ल्ड कप में किसी न किसी सरप्राइज टीम से हारता है, इस बार नेपाल भी हो सकता है,” उन्होंने कहा था। आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नेपाल उसी एक सरप्राइज की तलाश में रहेगा।

तीसरी बार विश्व कप खेलने जा रही नेपाली टीम पिछले दो विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। इस बार टीम सुपर-8 में पहुंचने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 नवंबर 2026 शनिवार

इसके लिए नेपाल को ग्रुप चरण के चार में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे और अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है तो आगे के मैचों के लिए टीम का मनोबल काफी ऊंचा रहेगा।

हेड टू हेड

नेपाल और इंग्लैंड ने अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक-दूसरे के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं खेला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी।

इंग्लैंड विश्व कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतकर आ रहा है। वहीं नेपाल ने मुंबई में खेले गए अभ्यास मैच में एमसीए प्रेसिडेंट टीम को हराया था और कनाडा व यूएई के खिलाफ वार्म-अप मैच भी जीते थे।

यह भी पढें   विचारों की भिन्नता समाज की खूबसूरती है, असहिष्णुता उसकी सबसे बड़ी कमजोरी : बिमल सर्राफ

नेपाल टी-20 विश्व कप में 12 साल बाद पहली जीत की तलाश में होगा, जबकि इंग्लैंड अपना दबदबा बनाए रखने के इरादे से उतरेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com