Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘नेपाली–हिंदी कवयित्री सम्मेलन’ का किया आयोजन

 

काठमांडू, फागुन २४ – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस २०२६ के अवसर पर भारतीय राजदूतावास , काठमांडू, द्वारा नेपाली–हिंदी कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें नेपाल की महिला साहित्यकारों ने नेपाली तथा हिन्दी में काव्यपाठ किया । कार्यक्रम का आयोजन नेपाल– भारत पुस्तकालय न्यूरोड काठमांडू में किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पारुल पाण्डे थी ।
अपने मंतव्य में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि –हम सभी समाज और अर्थ व्यवस्था में महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली रचनात्मक भूमिका से अवगत है । यह प्रवृति और भी मजबूत होती जा रही है । आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में नई ऊचाईयों को छु रही है । मुझे पूरा विश्वास है कि महिलाएं आने वाले समय में भी साहित्य ओर कविता के साथ ही अपने अन्य प्रयासों में और भी अधिक सफलता प्राप्त करती रहेंगी ।

यह भी पढें   अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने गुरुवार को नेपाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया

कार्यक्रम में जिन कवयित्रियों ने काव्यपाठ किया उनमें गजलकार शीतल कादम्बरी, ज्योति जंगल, रिना केसी, केवरा भट्टराई, सुमन घिमिरे,कृतिका यादव, जैनब खान, रंजान निरौला, तबस्सुम मिकरानी तथा कंचना झा थी । कार्यक्रम का सफल संचालनज्योति सुहाग ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *