Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूटान के प्रधानमंत्री छिरिङ्ग तोबगे ने लामिछाने और बालेन को दी बधाई

 

काठमांडू, फागुन २६ – भूटान के प्रधानमंत्री छिरिङ्ग तोबगे ने २१ फागुन के निर्वाचन में भारी जनमत प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन साह को बधाई दी है ।
सामाजिक संजाल द्वारा अपनी शुभकामना संदेश देते हुए तोबगे ने  सफल निर्वाचन के लिए नेपाली जनता को भी बधाई दी है । भूटान के प्रधानमंत्री ने लिखा है कि ‘नेपाल के आम चुनाव में भारी मत से विजय हासिल करने के लिए श्री बालेन साह और श्री रवि लामिछाने को बधाई है,’ , ‘मैं सफल चुनाव के लिए नेपाली जनता को भी बधाई देता हूँ ।’
प्रधानमंत्री तोबगे  ने अपनी शुभकामना संदेश में यह भी लिखा है कि –वो आने वाली सरकार के साथ दोनों देशों के बीच की गर्मजोशी भरी दोस्ती को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।

यह भी पढें   आधुनिक लोकतांत्रिक नेपाल के वास्तुकार गिरिजाबाबू ! : चंदन दुवे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed