Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने स्वयं ली

 

काठमांडू, चैत्र २६ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने आज मंत्रिपरिषद् के कार्यविभाजन में फेरबदल किया है ।
आज (गुरुवार) प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह की सिफारिश में राष्ट्रपति पौडेल ने मंत्रि परिषद् में फेरबदल की है । नेपाल के संविधान की धारा ७६ के उपधारा (९) अनुसार कार्यविभाजन कर फेरबदल किए जाने की जानकारी राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रवक्ता रितेश कुमार शाक्य ने दी है ।
प्रधानमंत्री साह ने गुरुवार को श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री दिपक कुमार साह को पद से हटा दिया है । उन्हें बर्खास्ता करने के बाद श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने स्वयं ले ली है । उसी अनुसार, राष्ट्रपति ने कार्य विभाजन में फेर बदल की है ।

यह भी पढें   सुदूरपश्चिम की घातक गेंदबाजी के आगे जनकपुर पस्त, 27 रन से शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com