Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के अछाम में भारतीय सहयोग से स्कूल भवन का शिलान्यास

 

काठमांडू,29 वैशाख 2083। नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के अछाम जिले के मेल्लेख गाउँपालिका–४ में स्थित श्री बासुकी माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास आज भारतीय राजदूतावास, काठमांडू के प्रथम सचिव श्री नारायण सिंह और मेल्लेख गाउँपालिका के अध्यक्ष श्री ज्वाला सिंह साउँद ने संयुक्त रूप से किया।

भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से लगभग नेपाली रुपये 3.8 करोड़ की लागत से इस विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। यह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना मेल्लेख गाउँपालिका, अछाम के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन के पास यह क्षमता नहीं है कि मुझे समाप्त कर सके – प्रचण्ड

अछाम के मेल्लेख गाउँपालिका के अध्यक्ष तथा अन्य हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विकास सहायता की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास जताया कि नई संरचना से मेल्लेख गाउँपालिका, अछाम के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सीखने का वातावरण सुदृढ़ होगा।

निकट पड़ोसियों के रूप में भारत और नेपाल के बीच व्यापक और बहुक्षेत्रीय सहकार्य रहा है। उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन से प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचा विकसित करने तथा विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के नेपाल सरकार के प्रयासों में भारत सरकार के निरंतर सहयोग का संकेत मिलता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *