Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के बीरगंज से नाबालिग लड़की लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार

 

बिरगंज, 3 जून । नेपाल के जिला पर्सा अंतर्गत बीरगंज निवासी नाबालिग लड़की सिद्धि मिश्रा दिनांक 29 अप्रैल 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन एवं प्रयास किए जाने के बावजूद अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार बेहद चिंतित एवं परेशान है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा लड़की की सुरक्षित बरामदगी अथवा सही सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सिद्धि मिश्रा के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है अथवा कहीं दिखाई देती है, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

संपर्क सूत्र:
इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा
मोबाइल / WhatsApp: +91-8853703761

लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है, ताकि नाबालिग लड़की जल्द से जल्द सुरक्षित अपने परिवार तक पहुँच सके।

यह भी पढें   भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर की बात, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com