Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । खून की अभाव की समय पर लायन्स इन्टरनेशनल डिष्ट्रिक ३२५ एन की एरिया नं. ४ ने नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका से संंयुक्त रुप में आयोजन किया और विभिन्न २२ सामाजिक संघसंस्थाएँ की साझेदारी में सम्पन्न वह रक्तदान कार्यक्रम में महिला और पुरुष करके १ सौ २५ लोगों ने जेष्ठ ३१ गते १४ जून को रक्तदान किया ।

वह रक्तदान कार्यक्रम में बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी दिलकुमार तामाङ, महिला क्रिकेट के पूर्वराष्ट्रीय कप्तान नेरी थापा, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगी, ब्यवसायी, सामाजिक अभियन्ता, शिक्षक, विद्यार्थी स्वयंसेवी रक्तदाता लगायत लोगों ने रक्तदान किया ।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् द्वारा लिए गए कुछ इस तरह के निर्णय

लायन्स इन्टरनेशनल डिष्ट्रिक ३२५ एन के एरिया नं. ४ के एरिया चीफ पुष्कर बहादुर खड्का के अध्यक्षता में सम्पन्न वह रक्तदान कार्यक्रम का शुभारम्भ नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के नगर प्रमुख प्रशान्त विष्ट किया था ।

विश्वरक्तदाता दिवस के अवसर पर वेष्टर्न मार्ट नेपालगन्ज में आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रम में बाँकै जिला में संस्थागत रुप में नियमित रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करते आ रही जनमत अद्र्धसाप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्णलाल चुके को  दोसल्ला ओढकर सम्मान किया गया था । जनमत अद्र्धसाप्ताहिक पत्रिका की ओर ६८ वीं बार रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन भी हो चुकी है । बि.सं.२०६३ साल में जनमत रजत वर्ष की अवसर से ही रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन होते आ रही है । ६९ वीं बार रक्तदान कार्यक्रम अषाढ ६ गते शनिवार को भी होने जा रही है ।

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,

इसी तरह वह कार्यक्रम में बाँके के प्रमुख जिला अधिकारी दिलकुमार तामाङ लगायत १ सै २५ ओगों ने रक्तदान किया । अइसे ही वह रक्तदान कार्यक्रम में डिष्ट्रिक गभर्नर ज्ञानेन्द्र कुमार श्रेष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोबर्धन सिंह सम्झना, सरिता सिंह, प्रादेशिक रक्तसञ्चार केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका स्वास्थ्य शाखा प्रमुख जागेश्वर बस्नेत, लायन्सकर्मी, कालेज के विद्यार्थी लगायत लोगों की सहभागिता रही थी । वह रक्तदान कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्तसञ्चार केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सोम प्रकाश सापकोटा, पुनम राना, सुनिल रत्गैंया, मनिषा रेग्मी, रबिक्षा थापा,आरती वर्मा, बैकुण्ठ रेग्मी और बीरेन्द्र योगी ने प्राविधिक में सहयोग किया था । 

यह भी पढें   उत्तरी सीमा पर चीन का विकास, नेपाल की चुप्पी और बढ़ता प्राकृतिक जोखिम : अनिल तिवारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com