Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोरखा में भूस्खलन से पेट्रोल पंप और एक घर क्षतिग्रस्त

 

काठमांडू, सावन २१ – गोरखा में भूस्खलन से पेट्रोल पंप और एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है । गोरखा नगरपालिका–११ बाह्रकिलो स्थित पेट्रोल पंप और पालुङटार नगरपालिका–१ कोलकोटे में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है । डिएसपी राजकुमार श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि गुरुवार की सुबह लगभग ६ बजे पेट्रोल पम्प के पीछे के भाग में आए भूस्खलन से पंप की डिस्पेंसर मशीन और वही रखी गई पाँच मोटरसाइकिलें दब गई । पुरिएको डिएसपी राजकुमार श्रेष्ठले जानकारी दिए । उन्होंने यह भी बताया कि प्रहरी और स्थानीय लोगों के सहयोग से भूस्खलन को हटाने का काम हो रहा है ।
इसी तरह बुधवार की रात कीचड़ सहित आए भूस्खलन ने स्थानीय बाबुराम थापा की एक मंजिला पक्का घर पूर्ण रुप में क्षतिग्रस्त हो गया है । डिएसपी श्रेष्ठ ने कहा कि ‘भूस्खलन से क्षति ग्रस्त होने के बाद अभी वे सभी पुराने ही घर में रह रहे हैं ।’
उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि इस घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति नहीं हुई है और प्रहरी टीम घटनास्थल पर तैनात हो चुकी है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ का बिजली परियोजनाओं पर कहर: नुवाकोट में 7 परियोजनाएँ प्रभावित, सुरंगों में फँसे दर्जनों कर्मचारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com