Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत–नेपाल मैत्री संबंध पर प्रतियोगिता आयोजित

 

माला मिश्रा विराटनगर जोगबनी ( सीमा क्षेत्र) । भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नेपाल–भारत मैत्री संघ, मोरंग विराटनगर द्वारा विराटनगर वार्ड 14 जातूवा स्थित गुरुकुल माध्यमिक विद्यालय प्रागण में भारत–नेपाल के बीच मित्रता और सम्बन्ध प्रगाढ़ता एवं आपसी संबंधों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गुरुकुल माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों के शानदार भाषण ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान हवन एवं पूजा-अर्चना भी आयोजित की गई। हवन के पश्चात भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम में मौजूद विराटनगर के प्रबुद्ध नागरिक सुरेश शर्मा , नंदकिशोर राठी , शंकरलाल अग्रवाल , अनिल साह , अभिषेक तोदी, इंद्रा रिजाल , अश्वनी वंशल आदि वक्ताओं ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने संबंध दोनों देशों की मित्रता की सबसे मजबूत पहचान हैं।

यह भी पढें   भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल आने का निमंत्रण किया स्वीकार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com