Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

 

दिल्ली

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज बीजिंग पहुंचेंगे। वहां वे सीमा विवाद पर भारत-चीन के विशेष प्रतिनिधि की बातचीत में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ हिस्सा लेंगे। दोनों मंगलवार को विशेष प्रतिनिधि बातचीत का 25वां दौर करेंगे।

यह बातचीत इसलिए अहम है, क्योंकि यह 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत की बहुप्रतीक्षित यात्रा से पहले हो रही है।

यह भी पढें   जसपा नेपाल असोज 3 (संविधान दिवस) को ‘विरोध दिवस’ के रूप में मनाएगा

डोभाल और वांग सीमा वार्ता प्रक्रिया के विशेष प्रतिनिधि
डोभाल और वांग दोनों ही सीमा वार्ता प्रक्रिया के लिए तय विशेष प्रतिनिधि हैं। यह प्रक्रिया 2003 में भारत-चीन सीमा के 3,488 किलोमीटर लंबे और जटिल सीमा विवाद को पूरी तरह से सुलझाने के लिए शुरू की गई थी।

सीमा विवाद को सुलझाने में इसे सफलता नहीं मिली, लेकिन दोनों तरफ के अधिकारी इस व्यवस्थित प्रक्रिया को अलग-अलग मोर्चों पर दोनों देशों के बीच बार-बार होने वाले तनाव को दूर करने के लिए एक उपयोगी साधन मानते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com