Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 

काठमांडू, भाद्र १० – प्रतिनिधि सभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है । वैसे बुधवार की बैठक को समाप्त करते हुए सभामुख डोलप्रसाद अर्याल ने गुरुवार की सुबह १ बजे के लिए बैठक बुलाई थी ।
लेकिन बाद में यह सूचना दी गई कि कोई दूसरी सूचना नहीं आने तक के लिए बैठक स्थगित कर दी गई है । हाल ही आए बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न परिस्थिति में सरकार के साथ ही साथ सभा के सदस्य समेत राहत तथा बचाव आदि के कार्यो में संलग्न होने के कारण निर्धारित तारीख और समय मेंं बैठक नहीं हो पाएगी । इसलिए यह सूचना प्रकाशित की गई है कि जबतक कोई और सूचना नहीं आती है तबतक के लिए बैठक स्थगित की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com