Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागढुंगा–मुग्लिन सड़क खंड कृष्णभीर कल से संचालन में

 

काठमांडू, भाद्र ३१ – बाढ़ के कारण अवरुद्ध पृथ्वीराजमार्ग के नागढुंगा–मुग्लिन सड़क खंड कृष्णभीर में ट्रैक खोलने का काम पूरा हो गया है । ट्रैक खोलने का काम पूरा होने के साथ ही यह सड़क खंड कल से पूर्ण रूप शुरु हो जाएगी । सड़क डिविजन कार्यालय भरतपुर ने बताया है कि सवारी साधनों का संचालन कल से शुरु किया जाएगा । रविवार को पहाड़ी की कटाई तथा सड़क को समतल करने का काम पूरा होने के बाद कुछ वाहनों को परीक्षण के रुप में सड़क से गुजरने की इजाजत की गई थी ।
परीक्षण सफल होने के बाद नियमित वाहनों को उस सड़क खंड से गुजरने की इजाजत दी गई थी । लगभग ३०० मीटर लम्बे नए ट्रैक में सात मीटर चौड़ाइ की सड़क और नाली सहित करीब साढेÞ सात मीटर की संरचना का निर्माण किया गया है । निर्माण के पहले चरण में ९ से १० दिनों तक, ११–१२ उपकरण परिचालित किए गए थे । इस कार्य को करने में लगभग४०–५० दक्ष तथा अदक्ष मजदूरों को तैनात किया गया था ।
ग्रेडर, रोलर र एक्सावेटर सहित ५÷६ हेवी इक्युपमेंट के प्रयोग से ट्रैक खोलने का काम हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com