पूर्व राष्ट्रपति भंडारी ने वरिष्ठ नेता पद की ली शपथ
काठमांडू, आश्विन २२ – पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता पद की शपथ ली है । पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के समक्ष उन्होंने आज शपथ ली । एमाले ने जानकारी दी है कि आज की स्थायी कमिटी की बैठक में उन्होंने शपथ ली । पूर्व राष्ट्रपति भंडारी को हाल ही में एमाले के केन्द्रीय कमिटी की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष में मनोनीत किया था । वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में आज वो एमाले की बैठक में पहली बार शामिल होंगी । वरिष्ठ नेता मनोनीत होने के बाद भंडारी पहली बार बैठक में शामिल हैं । आश्विन ८ को सचिवालय की बैठक में भंडारी को वरिष्ठ नेता मनोनीत करने का निर्णय किया था । राष्ट्रपति बनने से पहले वो एमाले की उपाध्यक्ष थीं ।

