राम चंद्र पंजियार क्षेत्रीय सभापति में निर्विरोध चुने गये

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
नेपाल कांग्रेस (देउवा गुट) धनुषा क्षेत्र 3 के क्षेत्रीय सभापति में निर्विरोध चुने गये हैं। इससे पहले भी नेपाली कांग्रेस के क्षेत्रीय सभापति थे। अधिवेशन में पार्टी की एकता सुदृढ बनाने, संगठनात्मक गतिविधि को प्रभावकारी बनाने तथा जनता की समस्या और आवश्यकता प्रति संवेदनशील होकर पार्टी को मजबूत पर विचार विमर्श हुयी।
नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने राम चंद्र पंजियार को बधाई दी हैं तथा उन्होंने कहा हैं कि संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के बीच, समन्वय स्थापित करने पार्टी के भीतर एकता कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करेंगे।

