बूढीगण्डकी बाढ़ अपडेट – १० लोग लापता, ६ का किया गया बचाव
काठमांडू, आश्विन २५ – बूढीगण्डकी नदी में आई बाढ़ ने ६ पुलों को बहा दिया है और कम से कम १० लोग लापता हैं । सहायक प्रमुख जिला अधिकारी नेत्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि बाढ़ ने दो मोटरेबल और चार झोलुंगे पुलों को बहा दिया है । उनके अनुसार, आरुघाट और धादिङ के त्रिपुरासुन्दरी तथा आरुघाट के सोती और मान्बु जोड़ने वाले पुल को बहा दिया है ।
बाढ़ ने धार्चेगाँवपालिका १ और ३ को जोड़ने वाले पुल को भी बहा दिया है । इसी तरह माछिखोला और केरौँजा को जोड़ने वाले झोलुङ्गे पुल, चुमनुब्री के साथ ही जगत जोड़ने वाले पुल और सिर्दिबास के घट्टेखोला तथा कुछ और पुलों को बहा दिया है ।
बाढीले चुमनुब्री गाँवपालिका– ३ पैयुँ और बगर के लगभग ३५ घरों को भी बहा दिया है । बाढ़ से जगत्, सल्लेरी, दोभान और घट्टेखोला गाँव में भी भारी क्षति हुई है ।
इस्के साथ ही बूढीगण्डकी नदी में आई बाढ़ के कारण फंसे ६ लोगों का बचाव किया गया है । नेपाली सेना के अनुसार भूस्खलन में फंसे जगत इलाका से उन सभी को हवाई द्वारा बचाव किया गया है ।


