Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैष्ण्वी नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर राम कथा का आयोजन

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । ऐतिहासिक तथा पौराणिक राजा विराट गढ राढ विराटपुर में बैष्ण्वी नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर नौ दिवसीय दिव्य रामकथा का आयोजन बग्घी धाम के महंत कथावाचक डा. सुखदेव दास महाराज द्वारा किया जा रहा हैं। घटस्थापना के दिन से शुरू हुयी दिव्य राम कथा का समापन 19 अक्टूबर सोमवार को होगा। इस कथा के सुनने के लिए राढ, विराटपुर के अलावा आस पास गाँवों से हजारों की संख्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुँच रहे हैं। कथावाचक डा. सुखदेव दास महाराज ने पुरुषोत्तम भगवान के अवतरण से लेकर विवाह तथा राम के राज्याभिषेक तक की कथा का प्रवचन करेंगे। मिथिला में ऐसी परंपरा रही हैं। राम के वनवास तथा उसके आगे का प्रसंग सीता माता के लिए पीड़ादायक हैं। हांलाकि दानवों की संहार के लिए यह एक रची घटना हैं। लेकिन मिथिला के जनमानस में माता सीता की यह कथा आनंदित नही करता हैं। डा. सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि राम चरित्र मानस के एक एक चौपाई मनुष्य को आचरण, चरित्र तथा सद्बुद्धि का संदेश देती हैं। परिवार के संस्कार के लिए रामायण एक अनमोल धरोहर हैं। सनातन धर्म की रक्षा की रक्षा रामायण, महाभारत, गीता सहित हमारे धर्म ग्रंथ के अध्ययन से ही संभव हैं। हर हिन्दू के घर में तुलसी का पौधा तथा रामायण रहना चाहिए।
कलश स्थापना के दिन गाजा बाजा के साथ पूर्व प्रमुख चंदन कुमार यादव के अगुवाई मेंसैकड़ों महिलाओं ने पवित्र नदी जल भरकर राजा विराट गढ लाया गया तथा बैष्ण्वी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रखा गया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक स्वयंसेवक तथा स्थानीय पुलिस सुरक्षा में लगे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com