Mon. Nov 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने तुर्की, कतर और इंडोनेशिया के साथ मिलकर ‘बद्र समझौता’किया

 

पाकिस्तान ने तुर्की, कतर और इंडोनेशिया के साथ मिलकर रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक नया कदम उठाया है. चारों देशों ने बुधवार, 21 अक्टूबर को कतर की राजधानी दोहा में ‘बद्र समझौता ज्ञापन’ पर हस्ताक्षर किए. इसका मकसद रक्षा उत्पादन, सैन्य प्रशिक्षण और नई तकनीक पर मिलकर काम करना है. यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब पाकिस्तान और तुर्की पहले से ही दूसरे देशों के साथ रक्षा संबंध मजबूत करने में जुटे हैं. इससे पहले तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने ‘मक्का पैक्ट’ नाम से एक अलग रक्षा समझौता किया था.
क्या है बद्र समझौता?
तुर्की के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बद्र समझौते का मुख्य मकसद चारों देशों के बीच रक्षा उद्योग से जुड़े सहयोग को बढ़ाना है. इसके तहत देश अपनी रक्षा क्षमताओं और औद्योगिक अनुभव का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे.

यह भी पढें   विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने तातोपानी सीमा नाका तत्काल खुलवाने के लिए चीन से किया आग्रह

समझौते में तीन प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया गया है
रक्षा उत्पादन: चारों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच तालमेल बढ़ाना और उत्पादन क्षमता को मजबूत करना.
सैन्य प्रशिक्षण: सैनिकों और रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों के ट्रेनिंग में सहयोग करना.
रिसर्च और नई तकनीक: रक्षा से जुड़ी रिसर्च और डेवलपमेंट यानी अनुसंधान एवं विकास में साथ काम करना.
इस पहल से चारों देशों को अपने रक्षा उद्योगों को मजबूत करने और मित्र देशों की जरूरतों के मुताबिक रक्षा से जुड़े सामान और तकनीक विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढें   सरकार द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक परंपरा का पालन नहीं किया गया है – नेपाली कांग्रेस

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com