Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोप-31 में सभी दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने की सरकार की तैयारी

 

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 । काठमांडू,कार्तिक 14 – संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप-31) में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की इच्छा के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर साझा दृष्टिकोण विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेपाल का प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधिसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों को सम्मेलन में शामिल कराने की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय ने दी है।

यह भी पढें   आज का पंचांग आज दिनांक 20 नवंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

इसी विषय पर कल प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के मुख्य सचेतकों और प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई।

कृषि, वन तथा पर्यावरण मंत्री गीता चौधरी और प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार असीम शाह की उपस्थिति में हुई इस चर्चा में आगामी 9 से 20 नवंबर तक तुर्किये में आयोजित होने वाले कॉप-31 में नेपाल की भागीदारी, सम्मेलन में उठाए जाने वाले प्राथमिकता के मुद्दों तथा राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढें   एमसीसी की न्यू बुटवल–न्यू दमौली ४०० केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण शुरू

नेपाल जलवायु परिवर्तन के उच्च जोखिम वाले देशों में शामिल है। इसलिए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष हिमालयी क्षेत्र का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं, जलवायु न्याय, ऊर्जा और जलवायु वित्त जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com