Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्राहकों की मांँग पर सजालय फर्निशिंग के दूसरे शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

 

रक्सौल। आज शहर के मेन रोड स्थित श्रीमान श्रीमती शोरूम के पीछे सजालय फर्निशिंग के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अशोक अग्रवाल की माताजी बिमला देवी जी एवं कांग्रेस के प्रमुख नेता एवं पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन से शहरवासियों में हर्ष है क्योंकि उन्हें घर की साज-सज्जा से जुड़े उत्पादों की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की दिशा में एक और विकल्प मिला है।
सजालय फर्निशिंग के प्रोपराइटर अशोक अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांँग और उनके विश्वास को देखते हुए होम डेकोर के इस नए शोरूम की शुरुआत की है। गौरतलब है कि अशोक अग्रवाल का अशोक रूई धुनाई केंद्र कई दशकों से शहर में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसी अनुभव और ग्राहकों के साथ बने विश्वास को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने लगभग चार वर्ष पूर्व सजालय फर्निशिंग प्रतिष्ठान की शुरुआत की थी। ग्राहकों से मिले सकारात्मक प्रतिसाद के बाद अब इसकी दूसरी शाखा का आज शुभारंभ किया गया है।
नए शोरूम में सोफा सेट, बेड एवं गद्दे, पर्दे, बेडशीट, कुशन, कारपेट और ब्लाइंड्स सहित घर की सजावट से संबंधित कई तरह के उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रतिष्ठान में कर्ल-ऑन, किंग कोइल, डी’डेकोर, स्पेसेस और वेलस्पन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पाद भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।
प्रतिष्ठान के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे नीलेश अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और बदलते दौर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्दे, बेडशीट तथा अन्य होम डेकोर उत्पादों की नई डिजाइन और आकर्षक रेंज उपलब्ध है। उन्होंने इस बात जोर दिया कि उत्पादों की गुणवत्ता के साथ कीमतों को भी किफायती रखने का प्रयास है। ग्राहकों की संतुष्टि ही प्रतिष्ठान का प्रथम कर्तव्य है। उनका प्रयास होगा कि हर ग्राहक हर अवसर के लिए अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुरूप बेहतर उत्पाद चुन सके।
मौके पर उपस्थित भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने अशोक अग्रवाल को दूसरे शोरूम के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की मांग पर सजालय फर्निशिंग की दूसरी शाखा का खुलना प्रतिष्ठान के प्रति लोगों के विश्वास और बदलती व्यावसायिक जरूरतों को दर्शाता है। रक्सौल जैसे सीमावर्ती शहर में होम डेकोर के क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठानों का विस्तार स्थानीय बाजार की बढ़ती संभावनाओं को भी रेखांकित करता है।

यह भी पढें   जेन-जी आंदोलन से जुड़े मामलों की जांच के लिए आयोग बनेगा, अध्यादेश राष्ट्रपति कार्यालय पहुंचा

उन्होंने कहा कि घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, सपनों और भावनाओं का केंद्र होता है। ऐसे में घरों को सुंदर और आकर्षक बनाने से जुड़े उत्पादों की बढ़ती उपलब्धता लोगों को बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति, ग्राहकों के विश्वास और उत्तरोत्तर उन्नति की मंगलकामना की।
मौके पर कुसुम अग्रवाल, रमेश धानोठिया, दिनेश धानोठिया,सुरेश धानोठिया, गणेश धानोठिया,नारायण रुंगटा,विजय केशान,हेमंत अग्रवाल,बिमल सर्राफ,विनय अग्रवाल (गट्टूजी) प्रीति सर्राफ एवं आद्या सर्राफ समेत नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com