Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘वन्दे मातरम्’ के 150बर्ष के अवसर पर जया भारती द्वारा लोक संगीत प्रस्तुति

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारत का बाणिज्य महा दूतावास वीरगंज द्वारा 31 अक्टूबर की संध्या मिथिला विकास कोष जनकपुरधाम के सभागार में वन्दे मातरम् के 150बर्ष राष्ट्रीय गीत की गौरवशाली यात्रा के अवसर विजया भारती एवं समूह द्वारा लोक संगीत प्रस्तुति किया गया। कार्यक्रम से भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा ने मधेश प्रदेश के स्पीकर रामाशीष यादव तथा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर को अंगवस्त्र से सम्मानित किया ।इस अवसर पर देवी सहाय मीणा ने कहा कि राष्ट्र गान के रचयिता बंकिमचन्द्र चटर्जी ने हैं।इसमें संस्कृत तथा बंग्ला भाषा का सम्मिश्रण हैं।राष्ट्र गान भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभायी थी।कार्यक्रम की शुरुआत जया भारती ने बंदेमातरम राष्ट्र गान से की । लोक गायिका ने पद्मभूषण स्व. शारदा सिंहा की गायी दो गीत गाकर श्रोताओं का मन मन मोह लिया। उन्होंने विद्यापति की पदावली , छठ गीत, भोले बाबा की नचारी सहित कई मैथिली गायन प्रस्तुत कर महफिल को गुलजार कर दिया। अन्त में समदाउन गीत गाकर अपनी कार्यक्रम को विराम दिया। भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा ने लोक गायिका जया भारती तथा उनके म्युजियन टीम को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी, प्राज्ञ बरिष्ठ साहित्यकार राम भरोस कापड़ि ‘भ्रमर’सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com