आभा फाउंडेशन नेपाल ने 35 व्रतियों के बीच साड़ी का किया वितरण
माला मिश्रा, विराटनगर। छठ महापर्व के अवसर पर आभा फाउंडेशन नेपाल की ओर से दरैया वार्ड संख्या 16 में छठ व्रत करने वाली 35 जरूरतमंद महिलाओं एवं बहनों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।
आभा फाउंडेशन नेपाल का यह प्रयास सामाजिक सहयोग, सेवा और जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटने की है।
फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा अनुपमा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के दौरान जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की व्रती महिलाओं के बीच साड़ी की व्यवस्था की जाती है। फाउंडेशन की ओर से यह पहल सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने के उद्देश्य से की जा रही है।




