Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूरपश्चिम ने जीता टॉस…गेंदबाजी का किया फैसला

 

काठमांडू, मंसिर ५ :  एनपीएल के तीसरे संस्करण के फाइनल मुकाबले में सुदूरपश्चिम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है । आज फाइनल मैच में सुदूरपश्चिम के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले के बाद मौजूदा चैंपियन लुम्बिनी लायंस पहले बल्लेबाजी करेगी ।
आज के मैच के लिए सुदूरपश्चिम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है । टीम ने थरिंदु रत्नायके की जगह सैफ जैब को अंतिम एकादश में शामिल किया है ।
वहीं, लुम्बिनी ने पहले क्वालिफायर में खेलने वाली अपनी टीम को ही बरकरार रखा है ।
लुम्बिनी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी रही है । वहीं लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुँची सुदूरपश्चिम की टीम खिताब का सूखा खत्म कर पहली बार चैंपियन बनना चाहती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com