एनपीएल का खिताब सुदूरपश्चिम रॉयल्स के नाम
काठमांडू, मंसिर ५ : मौजूदा चैंपियन लुम्बिनी लायंस को हराकर सुदूरपश्चिम रॉयल्स ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तीसरे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया है।
आज खेले गए फाइनल मुकाबले में लुम्बिनी को १० विकेट से हराकर सुदूरपश्चिम ने पहली बार एनपीएल का खिताब जीता । लगातार तीसरे सीजन में फाइनल खेलने वाली सुदूरपश्चिम की टीम के खिताब जीतने के साथ ही एनपीएल के लगातार तीसरे सीजन में अलग–अलग टीमें चैंपियन बनी है ं।
पहले सीजन के फाइनल में सुदूरपश्चिम को जनकपुर बोल्ट्स के हाथों ५ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था । दूसरे सीजन में भी उसे लुम्बिनी के हाथों ६ विकेट से पराजय झेलनी पड़ी थी ।
इसी तरह तीसरे सीजन के उद्घाटन मुकाबले और लीग चरण में लुम्बिनी से हारने वाली सुदूरपश्चिम ने फाइनल में खिताब जीतकर अपनी पिछली हार का बदला भी ले लिया।
वहीं, सुदूरपश्चिम से हारने के बाद लुम्बिनी लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका गंवा बैठी ।


