विराट एक्सपो–2026 की तैयारी को लेकर सफाई अभियान संपन्न
माला मिश्रा जोगबनी (सीमा क्षेत्र) । नेपाल के विराटनगर में आयोजित होने वाले नौवें विराट एक्सपो–2026 की तैयारियों के तहत विराटनगर–14 स्थित डिग्री कैंपस परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में पूर्वांचल ल्यूब ऑयल (PLO) की 85 सदस्यीय टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक्सपो स्थल की साफ-सफाई की।
आयोजक समिति ने सफाई अभियान में सहयोग देने वाले PLO परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक्सपो स्थल को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में टीम का योगदान सराहनीय है। समिति ने सहयोग के लिए पूरी टीम को उद्योग संगठन मोरंग का अध्यक्ष नन्द किशोर राठी , एक्सपो संयोजक बिपिन काबरा ने धन्यवाद दिया तथा सभी के सामूहिक प्रयास से एक्सपो को भव्य और सफल बनाने की उम्मीद जताई।


