Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्रियों द्वारा दिए जा रहे गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों के प्रति भारतीय दूतावास का ध्यान आकर्षण

 

२१ कार्तिक २०७२ काठमांडू |

indian embassyनेपाल सरकार के मंत्रियों के द्वारा बार बार दिए जा रहे गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों के प्रति भारतीय दूतावास का ध्यान आकर्षण हुआ है इसी सन्दर्भ में दूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना विरोध प्रकट किया है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि, नेपाल सरकार के उपप्रधान तथा गरीबी निवारण मन्त्री श्री चित्रवहादुर केसी द्वारा दिए गए ०६ नोभेम्बर २०१५ को हिमालय टीभी में भारत के बारे में किए गए टिप्पणी के प्रति दूतावास का ध्यानाकर्षण हुआ है ।

यह भी पढें   नेपाल में आयी बाढ में मरने वालो की संख्या 410 तथा 1500 लोग लापता

श्री चित्रबहादुर केसी के निराधार, उत्तेजक तथा नेपाल और भारत के बीच के जनता के बीच के वर्षाै पुराने ऐतिहासिक, पारिवारिक तथा सभ्यतागत सम्बन्ध में खलल पहुँचाने वाली टिप्पणी के प्रति दूतावास ने आपत्ति जताते हुए और इसकी भत्र्सना करता है । दूतावास ाहता है कि नेपाल सरकार ऐसे टिप्पणी से दूर रहे ।

भारत नेपाली जनता की शान्ति, स्थायीत्व और प्रगति चाहता है । भारत शान्त, स्थायी और समृद्घ नेपाल के लिए नेपाल सरकार और नेपाली जनता का सदैव सहयोग करता आया है और आगे भी करता रहेगा ।

यह भी पढें   चीन में हिमताल फटने से नेपाल में तबाही: भोटेकोशी-त्रिशूली में भीषण बाढ़, भारी जन-धन का नुकसान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com