Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समृद्ध वीरगंज के लिए सदभावना पार्टी का वीरगंज में वृहत प्रर्दशन

 

वीरगंज,असार १३

सदभावना पार्टी वीरगंज नगर कार्य समिती ने समृद्ध वीरगंज के लिए आज प्रदर्शन किया है ।

6

नगर अध्यक्ष ओमप्रकास सर्राफ के नेतृत्व में टोली ने शहर के मुख्य चौक में कोण सभा करने के साथ ही प्लेकार्ड सहित नगर परिक्रमा किया था । इसी असार २ गते प्रमुख जिला अधिकारी मार्फत स्थानिय बिकास मन्त्री समक्ष समृद्ध वीरगंज के लिए १६ बुंदे ज्ञापन पत्र दिया । कोण सभा को सम्बोधन करते हुए नगर अध्यक्ष सर्राफ ने कहा कि विकास के नाम में भ्रष्टाचार करने नहीं मिलेगा । ,नगरपालिका द्वारा बढाए गए ११ वडा को बिशेष प्याकेज, नगर क्षेत्र में रहे धरोहरों में नगारिकों का स्वामित्व , शहीद पार्क का निर्माण अविलम्ब, वीरगंज नगर के मुख्य सडकों की आवश्यकता अनुसार विस्तार, सरकारी कार्यालय महिला मैत्री, एकीकृत कर खारेज, नगर के हरेक क्षेत्र को सोलार बती से जोडना, ,डुवान में पडने वाले क्षेत्र को फास्ट ट्रयाक में निकास, शहर को क्लिन ग्रिन बनाना, पानी बिजली ,सडक को प्राथमिकता में रखने जैसे माँग को सम्बन्धित निकाय अगर सम्बोधन नहीं करती है तो आन्दोलन के कार्यक्रम को निरन्तरता देते हुए गलत कार्य का भण्डाफोर पकया जाएगा ।

यह भी पढें   मधेश की उम्मीद बने बालेन, क्या विभेद की दीवार गिरेगी ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

5

कोण सभा में सदभावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य निजामुदिन समानी, जिल्ला सचिव राजेश साह, जिल्ला सदस्य रहमान अंसारी,महिला मंच नगर सचिव बिना अधिकारी ,नगर सदस्यहरु संजय पटेल, पंकज पटेल,शरीता सिंह,मनोज सर्राफ,शिवनाथ रौनियार, धर्मेन्द्र गुप्ता, दुखि महतो,मुकेश गुप्ता ,राजेन्द्र वैठा, ताजुदिन हवारी,ठाकुरराम बहुमुखी क्याम्पस के ईकाई अध्यक्ष अनील यादव, बिद्यार्थी नेता हरेराम साह, राजकुमार गुप्ता, शिवु कुमार गुप्ता और धनजय गुप्ता की उपस्थिती थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.