Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्री व मन्त्रालय के भाग–बाँट मिलाने में देउवा को दिन में ही तारे दिख रहे हैं

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, १७ साउन

नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा को पार्टी के पदाधिकारी तथा सरकार में सहभागी होनवालों के भाग मिलाने में दिन में ही तारे दिखने लगे हैं । सरकार में सहभागी होने को लालायित पदाधिकारियों की अधिक संख्या की वजह से भागवण्डा मिलाने में दिक्कतें आ रही हैं ।

congres-leader

कहा जा रहा है सभी को उचित स्थान व सम्मान करने की तैयारी है । देउवा अपने नजदीकी रहें नेता विमलेन्द्र निधि को उपप्रधानमन्त्री सहित सरकार में भेजने की तैयारी भी कर रहे हैं ।

यह भी पढें   प्रचण्ड का वामपंथी एकता का आह्वान, एमाले सहित सभी वाम शक्तियों से साथ आने की अपील

देउवा को अपने पक्ष में दिखे नेताओं को मिलाने में खासे दिक्कत आ रही है । स्रोत के मुताविक महामन्त्री पूर्णबहादुर खडका, ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की, बालकृष्ण खाण लगायत के नेता आकाक्षी रहें है । जिस में से पूर्ण बहादुर खडका ने सरकार में नहीं जाने की बात करते हुए कहा है कि लेकिन मैं महामन्त्री नहीं छोडुंगा । प्राप्त स्रोत के मुताविक कार्की व खाण ने भी महामन्त्री पद का दावा किया है ।

यह भी पढें   संविधान से ऊपर और लोकतंत्र से बड़ा कोई नहीं है : रवि लामिछाने

दुसरी तरफ रामचन्द्र पौडेल पक्ष ने कांग्रेस को मिलने वाली १३ मन्त्रालय मध्ये ६ अपने पक्ष को मिलना चाहिए का दावा कर रहे है । वहीं रामचन्द्र पौडेल, प्रकाशमान सिंह, रामशरण महत द्वारा सिफारिस किए गए व्यक्ति को मन्त्री बनाने की अवस्था भी देखी जा रही है ।

यद्यपि बताया जा रहा है, भागवण्डा को लेकर व्यवस्थापन किया जा सकता है कहते हुए अपने निकट के नेताओं के साथ देउवा विमर्श कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com