Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिलेरी की फिसली जुबान, अपोनेंट डोनाल्ड ट्रम्प को बता दिया हसबैंड

 

वॉशिंगटन.hillary-uffs_1470460407

अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के लिए कैम्पेन का दौर जारी है। डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और उनके अपोनेंट रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प वोटर्स को लुभाने की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे। कैम्पेनिंग के इसी दौर में एक स्पीच के दौरान हिलेरी क्लिंटन अपने अपोनेंट डोनाल्ड ट्रम्प को हसबैंड बता बैठीं। हालांकि, उन्होंने फौरन बात को संभाल भी लिया।हिलेरी वॉशिंगटन में एसोसिएशन ऑफ ब्लैक जर्नलिस्ट्स एंड नेशनल एसोसिएशन ऑफ हिस्पैनिक जर्नलिस्ट्स के फोरम में स्पीच दे रही थीं।
इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा- “मुझे उम्मीद है कि आप मुझे अपने हसबैं…से कम्पेयर करेंगे। हालांकि, वो हसबैंड शब्द नहीं बोल पाईं और खुद को फौरन संभालते हुए कहा कि मेरे अपोनेंट इसी बारे में बात कर रहे हैं।”
इसके बाद उन्होंने काफी संभलकर आगे की बात कही। उन्होंने अपनी और ट्रम्प की पॉलिसीज में अंतर को लेकर रिपोर्टर्स को जानकारी दी।

यह भी पढें   अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले भारत की तीन दिवसीय दौरे पर

बता दें कि हिलेरी के पति का नाम बिल क्लिंटन हैं। बिल खुद दो बार यूएस प्रेसिडेंट रह चुके हैं।

हिलेरी इस दौरान जानती थीं कि उनसे गलती हो गई है। इसीलिए उन्होंने एक स्माइल के साथ मामला खत्म करने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि हमें इकोनॉमी ऐसी बनानी होगी, ताकि फ्यूचर बेहतर हो सके। यही वो चीज है जो सबके लिए काम करती है। यही नए राष्ट्रपति का मिशन भी होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर हिलेरी की गलती पर लोगों ने चटखारे लिए। कुछ लोगों ने तो उन्हें कनफ्यूज कैरेक्टर का तक बता दिया।

यह भी पढें   मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव

फॉरेन मिनिस्टर रह चुकी हैं हिलेरी

अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकीं हिलेरी ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन में फॉरेन मिनिस्टर और न्यूयॉर्क की सीनेटर रह चुकी हैं।
68 साल की हिलेरी ने पिछले दिनों एक पब्लिक मीटिंग में कहा था, “मैंने डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन के लिए अपनी सीट पक्की कर ली। ये पहली बार है जब अमेरिका में किसी पार्टी से कोई महिला प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट चुनी गई है।”
इसके बाद ट्वीट में हिलेरी ने अपनी मां को याद किया। उन्होंने लिखा, “मेरी इच्छा है कि आज मेरी मां यहां मुझे देख सकतीं।”

यह भी पढें   वित्तमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले और निर्मला सीतारमण बीच मुलाकात

hillary-uffs_1470460407

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com