Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परमाणु हथियार बढाने में चीन की अग्रता

 

बीजिंग. nuclear_1470111476

चीन अपने परमाणु हथियारों को अत्याधुनिक बना रहा है और उसका जखीरा भी बढ़ा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास अभी 230 परमाणु हथियार हैं। वाशिंगटन स्थित आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के मुताबिक इसके सबूत कम हैं कि भारत के परमाणु बमों या रूस के विशाल परमाणु भंडार से चीन चिंतित है। उसे अमेरिका से होने वाले अप्रत्याशित हमले की आशंका है। इसलिए वह अपनी इस नीति की समीक्षा कर रहा है और किसी भी प्रकार की हार से बचने की तैयारी में है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

रिपोर्ट का शीर्षक है, ‘एशिया की जटिल और बढ़ते खतरनाक परमाणु बमों की रेखागणित’, जबकि चीन का कहना है कि वह परमाणु हथियार इसलिए बढ़ा रहा है ताकि कोई दूसरी परमाणु महाशक्ति उसे ब्लैकमेल न कर सके। चीन ने अर्ली वॉर्निंग सिस्टम विकसित नहीं किया है। कुछ अधिकारी अब कहने लगे हैं कि उसे यह विकसित करना चाहिए।

20 परमाणु बम अमेरिका की तरफ तैनात
पिछले दो दशक से चीन के पास 20 परमाणु बम अमेरिका की तरफ निशाना लगा कर रखे गए हैं। यह अमेरिका द्वारा चीन की तरफ निशाना लगा कर रखे गए परमाणु बमों का केवल एक प्रतिशत है। चीन ने पिछले दशक में ही अपनी सेना को आधुनिक बनाना शुरू किया है। उसने रोड मोबाइल मिसाइलें तैनात की हैं जो अमेरिका पर निशाना लगा सकती हैं। इस साल उसने समुद्र में गश्त करने वाली पनडुब्बियों को परमाणु हथियारों से लैस करने का फैसला किया है।

यह भी पढें   अमेरिका और ईरान शांति समझौते के करीब : शहबाज शरीफ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed