Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

23_11_2016-whatsapp-mesages

व्हाट्सएप और अन्य मेसेजिंग एप्स के जमाने में अब भी एसएमएस एक ऐसी सुविधा है जिसने दम नहीं तोड़ा| हालांकि अब इसका इतना इस्तेमाल नहीं रहा जितना की पहले था| भले ही व्हाट्सएप के युग में एसएमएस की अहमियत कम हो गई हो, लेकिन अभी भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। एसएमएस की बात करें तो जब फेसबुक मैसेंजर, हाइक, व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग एप नहीं थे तब यह एक प्रभावशाली माध्यम था| इनके जरिये इतनी अहम बातें हुआ करती थी की यूजर्स इन्हें सेव करने के लिए अन्य फोल्डर बनाकर रखा करते थे।

कैसे करें एसएमएस सेव?

अब व्हाट्सएप के मैसेज को तो बहुत आसानी से ईमेल और फिर प्रिंट किया जा सकता है। लेकिन अगर बात करें एसएमएस की तो उसके लिए आपको थोड़ी अलग तरकीब अपनानी पड़ेगी। इसके लिए आपको एसएमएस का प्रिंट निकालना होगा। एक यही तरीका है जिससे आपके एसएमएस को सेव रखा जा सकता है।

यह भी पढें   बुलडोजर चलने से पहले ही लोगों ने हटाए अपने सामान

क्यों करें एसएमएस सेव

कई कारणों से ऐसे एसएमएस की कॉपी रखना बहुत जरुरी हो सकता है, जैसे की बैंक और दूसरी जरुरी जानकारी वाले मैसेज, इ कॉमर्स की खरीदारी के एसएमएस को सहेज कर रखना बहुत जरुरी होता है। इसलिए उन्हें सेव करें या फिर प्रिंट आउट की मदद से अपने पास रखें। हम आपको इस पोस्ट में कुछ तरीकें बता रहे हैं, जो एसएमएस को सेव रखने में आपके बेहद काम आएँगे।

यह भी पढें   घर तोड़ने के दृश्य को देखकर बेहोश हुई महिला

यह है तरीकें:

-अगर घर में ऐसा प्रिंटर है जो एंड्रायड डिवाइस के गूगल प्रिंट या एप्पल के एयर प्रिंट को सपोर्ट करता है, तो अपने डिवाइस से ही प्रिंट आउट आसानी से निकाला जा सकता है।

– प्रिंटर के लिए ये जानकारी बहुत अहम है क्योंकि एसएमएस को प्रिंट करने का और कोई रास्ता नहीं है। हैरानी की बात है कि एसएमएस के प्रिंट आउट लेने के बारे में कभी भी किसी ने नहीं सोचा।

यह भी पढें   आज देशभर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान

– एंड्रायड डिवाइस पर गूगल प्ले स्टोर से क्लाउड प्रिंट इस्टॉल करने के बाद प्रिंट आउट लेना संभव है। एंड्रायड डिवाइस से प्रिंट आउट लेने की कोशिश कर रहे हैं तो उसके बाद अपने मैसेज को एक पीडीएफ फाइल बना कर प्रिंट कर सकते हैं।

– प्रिंट करने के और भी कई ऑप्शन है जो आपकी सुविधा को सरल बना देगें। इनमें है स्क्रीनशॉट लेकर प्रिंट लेना। ये स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें अपने कंप्यूटर पर सेव करना होगा। उसके बाद आम तरीके से प्रिंट ले सकते हैं।

साभार, जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *