Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले देश को विखण्डन की राह पर धकेल रहा है : संघीय गठबन्धन

 

 

७ पुस, काठमाडौं ।sanghiya-gathbandhan

 

फाइल चित्र

मधेसी मोर्चा सहित की संघीय गठवन्धन ने प्रमुख प्रतिपक्षी दल एमाले के उपर जातीय तथा सामाजिक सहिष्णुता भड्काने का आरोप लगाया है ।

गठवन्धन की बृहस्पतिवार हुई बैठक में एमाले की गतिविधि प्रतिगमनकारी होने का निष्कर्ष निकाला गया । मोर्चा का मानना है कि एमाले की गतिविधि देश को गृहयुद्ध की ओर ले जा रहा है और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है ।
गठवन्धन के संयोजक उपेन्द्र यादव द्धारा जारी विज्ञप्ति में का गया है कि, संघीयता, गणतन्त्र, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी लोकतन्त्र जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धि को नकारा जा रहा है और देश को प्रतिगमन की ओर धकेृला जा रहा है ।

यह भी पढें   सभापति गगन थापा ने हरितालिका ‘तीज’ की दी शुभकामनाएं

गठवन्धन ने तीनबुँदे सहमति के अनुसार संविधान संशोधन प्रस्ताव परिर्माजन कर संसंद में प्रक्रिया आगे बढाने की माँग की है ।

साथ ही एक सप्ताह के भीतर काठमाडौं में अन्तरक्रिया करने और १० प्रदेश में अन्तरक्रिया की तरह ही आन्दोलन के लिए जनमत निर्माण करने का निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com