संसद संचालन कर देश को निकास देने का प्रतिपक्षी एमाले को झा ने किया आग्रह
विरगंज, पौष ८ ।
नेपाल सदभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने अवरुद्ध संसद संचालन कर देश को निकास देने के लिए प्रतिपक्षी नेकपा एमाले को आग्रह किया ।
नेपाल सदभावना पार्टी पर्सा द्वारा आज विरगंज में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि एमाले सरकार में रहते हुए ही तैयार किया गया संशोधन प्रस्ताव को वर्तमान सरकार द्वारा संसद में दर्ता करने पर उस के विरोध में संसद अवरुद्ध कर देश को असहज परिस्थिति के तरफ पहुँचाना किसी के हित में नहीं है । उन्होेंने संसद संचालन करने को एमाले से आग्रह किया ।
अध्यक्ष झा ने राजनीतिक दलों के बीच की असमझदारी से लोकतन्त्र को कमजोर होने की बात स्पष्ट करते हु देश को निकास देने का किल्प नही है । उन्होंने किप्पणी करते हुए कहा कि संसद प्रस्ताव के विषय को लेकर लम्बे समय से संसद अवरुद्ध होने के बावजुद भी कांग्रेस तथा माओवादी केन्द्र के नेताओं ने अवरुद्ध संसद संचालन करने में गम्भीरता नहीं दिखारही है ।


