Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जबर्दस्त बिरोध के बाबजूद संविधान संशोधन विधेयक संसद में टेबुल

 

sansad

काठमांडू,२४ पुस | एमाले तथा ९ पार्टी के जबर्दस्त बिरोध के बाबजूद सरकार ने संसद में दर्ता कराए गये संविधान संशोधन विधेयक को संसद में टेबल कर दिया है । कानुन मन्त्री अजय शंकर नायक ने विपक्षी के विरोध के बीच संशोधन प्रस्ताव टेबल किया । मन्त्री नायक जब संशोधन प्रस्ताव टेबल कर रहे थे उस वक्त विपक्षी दल के सभी सदस्य सिट से उठ कर नाराबाजी कर रहे थे ।

यह भी पढें   जनता की अपेक्षा पर सरकार खड़ी नहीं उतरी है – प्रचंड

उसके बाद निर्वाचन समबन्धी विधेयक संसद में पेश करने की तयारी की गई तब संसद में हो रहे अबरोध हट गया । एमाले सहित और भी विपक्षी दल द्वार संसदमें अबरोध नही करने पर सरकार ने  स्थानीय तह निर्वाचन  विधेयक संसद में पेश किया है।

गृहमन्त्री बिमलेन्द्र निधि की ओर से कानुनमन्त्री अजयशंकर नायक ने स्थानीय तह निर्वाचन विधेयक संसद में पेश किया है ।  उसके बाद संसद बैठक ने अख्तियार के निलम्बित प्रमुख लोकमानसिंह कार्की विरुद्ध बिचाराधीन रहे महाअभियोग प्रस्ताव भी समिति में पठाने का निर्णय किया है ।
प्रमुख प्रतिपक्ष के साथ विपक्षी गठबन्धन द्वारा लगातार संसद बैठक अबरोध करने के बाद  सभामुख की अग्रसरता में शीर्ष नेताओं का बैठक ब्लय गया था। बैठक में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने संशोधन प्रस्ताव अगाडि बढ़ाने में सहयोग करने के लिए एमाले अध्यक्ष केपी ओली से आग्रह किया था। जबाब में ओली ने निर्वाचन समबन्धी कानुन और अख्तियार निलम्बित प्रमुख आयुक्त लोकमानसिंह कार्की विरुद्ध के महाभियोग प्रस्ताव अगाडि बढ़ाने का आग्रह किया था ।

यह भी पढें   खुशियों के लिए किसी का इंतजार क्यों? अपने जीवन के शिल्पकार आप स्वयं हैं : बिमल सर्राफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *