Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहें अभिनेता विनोद खन्ना, शोक में डुबे उनके चाहनें बालें (अपडेट)

 

Vinod-Khanna-2

*मुंबई.मधुरेश*– बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में विनोद खन्ना ने दुनिया से विदा ले लिया। विनोद खन्ना ने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें ली। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमे वो अस्पताल में काफी कमजोर स्थिति में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ ये खबरें भी आ रही थीं कि विनोद खन्ना कैंसर से जूझ रहे हैं। लेकिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे के लगभग उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विनोद खन्ना के निधन पर हेमा मालिनी ने दुख जताते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि वो जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे लेकिन ऐसा ना हो सका। यह हमारे लिए दु:खद है। आपको बता दें कि सिनेमा जगत के सुपरस्टार होने के साथ ही वो पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रह चुके थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो राज्यमंत्री भी रह चुके थे।

विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1968 में एक खलनायक के तौर पर की थी। अपने फिल्मी करियर में विनोद खन्ना ने 140 फिल्मों में अभिनय किया। पहली ही फिल्म के बाद उन्होंने एक साथ 15 फिल्में साइन की थीं। उनका स्टारडम एक समय अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा था लेकिन शादी के बाद ओशो से प्रभावित होकर 4 साल तक परिवार और करियर से वे दूर रहे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 नवंबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ अप्रील ।
विनोद खन्ना का गुरुवार को निधन हो गया । वे ७० साल के थे । पिछले कुछ दिनों से वे कैंसर से जूझ रहे थे । पिछले दिनों उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वे काफी अस्वस्थ्य दिख रहे थे ।

कहां हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, विनोद खन्ना का इलाज मुंबई के एक हाँस्पिटल में चल रहा था ।

विनोद खन्ना को क्या हुआ था
खबरों की मानें तो विनोद खन्ना को ब्लैड कैंसर था । हालांकि इस बात की पुष्टि उनके परिवार ने नहीं की । जब विनोद खन्ना अस्पताल में थे, जब उनके बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि डैड बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी ।

रहे थे सांसद
विनोद खन्ना ने १९७१ में सोलो लीड रोल में फिल्म ‘हम तुम और वो’ में काम किया था । विनोद खन्ना ने राजनीति में भी सफल पारी खेली । फिलहाल वह पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद रहे हैं । एक वक्त में वे बीजेपी के स्टार प्रचारक थे ।

यह भी पढें   भारत ने नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए बदले सीमा पार करने के नियम, अब पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य

ये हैं यादगार फिल्में
विनोद खन्ना ने ‘मेरे अपने’, ‘कुर्बानी’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘हाथ की सफाई’, ‘हेरा फेरी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं । विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो बन गए ।
विनोद खन्ना का जन्म ७ अक्टूबर, १९४६ में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था । इनके पिता किशनचन्द्र खन्ना एक बिजनेसमैन रहे हैं और माता कमला खन्ना एक हाउसवाइफ रही है ।

*मुंबई.मधुरेश*– बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में विनोद खन्ना ने दुनिया से विदा ले लिया। विनोद खन्ना ने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें ली। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमे वो अस्पताल में काफी कमजोर स्थिति में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ ये खबरें भी आ रही थीं कि विनोद खन्ना कैंसर से जूझ रहे हैं। लेकिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे के लगभग उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विनोद खन्ना के निधन पर हेमा मालिनी ने दुख जताते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि वो जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे लेकिन ऐसा ना हो सका। यह हमारे लिए दु:खद है। आपको बता दें कि सिनेमा जगत के सुपरस्टार होने के साथ ही वो पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रह चुके थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो राज्यमंत्री भी रह चुके थे।

यह भी पढें   तलवार के बल पर सलवार - वास्तविक कहानी विवशताओं की : डा.विजय दत्त

विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1968 में एक खलनायक के तौर पर की थी। अपने फिल्मी करियर में विनोद खन्ना ने 140 फिल्मों में अभिनय किया। पहली ही फिल्म के बाद उन्होंने एक साथ 15 फिल्में साइन की थीं। उनका स्टारडम एक समय अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा था लेकिन शादी के बाद ओशो से प्रभावित होकर 4 साल तक परिवार और करियर से वे दूर रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com