Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फत्तेपर में ३४ वाँ जिला स्तरीय जुनियर युवा रेडक्रस गोष्ठी सम्पन्न

 

नेपालगंज,(बाके) पवन जायसवाल,२०७४ जेष्ठ १० गते ।
बाके जिला राप्ती पार फत्तेपुर सिधनवा में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा के आयोजन में तथा जुनियर रेडक्रस सर्कल सिद्देश्वर माध्यमिक विद्यालय की आतिथ्य में जेष्ठ ८ गते सोमवार को ३४वीं जिला स्तरीय जुनियर युवा रेडक्रस गोष्ठी सम्पन्न हुआ है ।
कार्यक्रम के उद्घाटन करते हुये नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा के सभापति एवं प्रमुख अतिथि गोवर्धन सिंह सम्झना ने विद्यालय में जुनियर रेडक्रस गतिविधि मजबूत हुआ तो रेडक्रस मजबूत होगी बातों पर जोड देते हुये हरेक विद्यालय में मानवीय सेवा करने के लिये बालबालिकाओं को उत्प्रेरित करने के लिये शिक्षको को अनुरोध किया था ।

यह भी पढें   सञ्चारकर्मी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने १०८ वीं बार किया रक्तदान 


सिद्देश्वर माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष जनक बहादुर थारु ने इस विद्यालय में पढते समय जुनियर रेडक्रस सर्कल के सचिव होकर काम किया अनुभव सुनाते हुये दुःखी पीडितों की सेवा करने के लिये रेडक्रस अग्रपंक्ति मे रही है बातों का उल्लेख किया था ।
कार्यक्रम में वर्षभर की गतिविधियों की वार्षिक प्रतिवेदन जुनियर रेडक्रस सर्कल के शिक्षकनायक और अध्यक्ष (विद्यार्थी) ने प्रस्तुत किया था । प्रस्तुत प्रतिवेदन में अर्थ संकलन, प्राथमिक उपचार सेवा, प्रकोप प्रभावितों को राहत सेवा, असहाय विमारियों को औषधी उपचार सहयोग, रास्तें में मिट्टी पाटन, विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताए“, बृक्षरोपण, सरसफाई अभियान, विपद् पूर्वतयारी और स्वाथ्य सम्बन्धि जनचेतनामूलक सूचना प्रवाह, लगायत मानव जीवन रक्षा की कार्यक्रम संचालन किया गया प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया ।

यह भी पढें   बाँके के बिनौना में महिला और पुरुष करके १५७ लोगों ने किया रक्तदान 


इस की साथ साथ शैक्षिक सत्र २०७४ के लिये निबन्ध, कविता, चित्रकला, हाजिरी जवाफ, अल्बम, क्षेत्रीय जुनियर शिविर, ३५व्ीं जुनियर रेडक्रस सर्कल की गोष्ठी और प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक नायक गोष्ठी लगायत कार्यक्रम योजना तर्जुमा हुआ है तो छभने शैक्षिक सत्र २०७३ में सम्पन्न अल्बम, निबन्ध, कविता, हाजिरी जवाफ और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण– पत्र और पुरस्कार वितरण किया गया था ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा कार्य समिति सदस्य एवं जुनियर युवा समिति के सह–संयोजक यमनारायण महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा के मन्त्री अजीजअहमद सिद्दिकी, स्रोत व्यक्ति त्रिलोकी नाथ मौर्य, शाखा की का.मु.वरिष्ठ अधिकृत निरञ्जना मल्ल, गंगापुर उपशाखा के उप–सभापति शालिकराम साहु, योगिनी माध्यमिक विद्यालय गौघाट के सर्कल शिक्षक नायक प्रेम खनाल, सिद्देश्वर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र राना लगायत लोगों ने विचार व्यक्त किया था कार्यक्रम की संचालन सिद्देश्वर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक नायक दीर्घराज बजगाई ने किया नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   अष्टम एकीकरण दिवस में शतक रक्तदाता सहित ५७ लोगों ने किया रक्तदान 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *