Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाेभराज के अापरेशन का खर्च सरकार वहन करेगी

 

काठमांडू,

जेठ २७

नेपाल की जेल में कई साल से सजा काट रहे कुख्यात हत्यारे चार्ल्स शोभराज की ओपन हार्ट सर्जरी की जाएगी। उसे शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेपाल के केंद्रीय कारागार में कैद 73 वर्षीय शोभराज हाल ही में अचानक बेहोश हो गया था।

प्राथमिक जांच के बाद शोभराज को काठमांडू के शहीद गंगालाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल के वॉल्व में गड़बड़ी के चलते डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन की सलाह दी थी। सोमवार को उसका ऑपरेशन होगा। इलाज का सारा खर्च नेपाल सरकार वहन करेगी। धोखा देने और चोरी में माहिर शोभराज को ‘बिकनी किलर’ और ‘द सर्पेट’ भी कहा जाता है। उसे नेपाल में 2003 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। यह सजा 1975 में अमेरिकी महिला कोनी जो ब्रॉन्जिच की हत्या के मामले में सुनाई गई।

यह भी पढें   बैंकिंग सिस्टम में अधिक तरलता, नेपाल राष्ट्र बैंक ४० अरब रुपये खींचेगा

माना जाता है कि 1970 के दशक में उसने 15 से 20 लोगों की हत्या की थी। वह भारत में भी 21 साल जेल की सजा काट चुका है। 1986 में एक बार वह दिल्ली के तिहाड़ जेल से भागने में भी कामयाब रहा था। हालांकि 22 दिन बाद उसे दोबारा पकड़ लिया गया था

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *