लोकतंत्र का मजाक उड़ाते हुए, पर्सा में मतदाता नामावली संकलन कार्य शुरू,
बीरगंज, २सावन :- निर्वाचन आयोग ने फोटोसहित के मतदाता नामावली संकलन शुरु किया है। प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने सावन १५ गते तक मतदाता नामावली संकलन कार्य शुरु किया है, छूटे हुए नाम को पुनः दर्ता कराने के लिए गाँव-गाँव से लोग वीरगंज आना शुरू कर दिए है।
१८ वर्ष उम्र पहुचे हुए मतदाता, नामावली में नाम लिखाए हुए लेकिन लिखाने के बावजूद विवरण में त्रुटि होने पर, अपने नागरिकता प्रमाण के साथ निर्वाचन कार्यालय में सम्पर्क करने का आग्रह जिल्ला निर्वाचन प्रमुख अधिकृत हुमनाथ पराजुली ने किया।
जिल्ला निर्वाचन कार्यालय वीरगंज और जिल्ला प्रशासन कार्यालय इन दो जगहों पर फोटोसहित मतदाता नामावली संकलन होने जिल्ला निर्वाचन कार्यालय, पर्साका प्रमुख हुमनाथ पराजुली ने बताया।
जिल्ला प्रशासन कार्यालय पर्सा में उल्लेखनीय संख्या में भीड लगा था, लेकिन पूर्व की तरह इस बार नामावली टोली गाविस में नही जाकर जिल्ला निवार्चन कार्यालय तथा जिल्ला प्रशासन कार्यलय में मतदाताओ को नाम दर्ता कराने की बाध्यता की शिकायत सेवाग्राहीओ ने किया।
जिल्ला निर्वाचन कार्यालय, पर्सा के प्रमुख निर्वाचन अधिकृत हुमनाथ पराजुली ने बताया कि पर्सा में करिब २ लाख मतदाता नामावली छुटे हुए है । कुल जनसंख्या साढ़े ६ लाख मध्ये २ लाख ८२ हजार मतदाता नामावली मात्र दर्ज है। १८ वर्ष किए करिब २ लाख मतदाता को दर्ज करना, एवम अन्य बाँकी रहे नामावली भी संकलन करने का योजना है। गौरतलब है कि अभी तक एक दिन में करिब २ सौ मात्र नमावली दर्ता हो सका है, इस हिसाब से १५ दिन के सीमित समय मे महज ३००० तक मतदाता नामावली संकलन होंने की उम्मीद है, जबकि पर्सा में लगभग २लाख नए और २लाख पुराने करके जम्मा ४ लाख मतदाता नामावली संकलन का कार्य अधूरा रह जाएगा। चुनाव में दो तिहाई मतदाता का वोट के अधिकार से बंचित रखना, लोकतंत्र के मुँह पर कालिख़ पोतने के बराबर है।


