Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडियो सद्भाव का स्वास्थ्य शिविर से ७ सौ ५० लोग लाभान्वित हुये

 


नेपालगन्ज (बा“के) पवन जायसवाल २०७४ भाद्र ९ गते ।
रेडियो सद्भाव, सभी का रेडियो ९१.२ मेगाहर्ज नेपालगन्ज ने दूसरी बार पटक भाद्र ९ गते शुक्रवार को बाढ से प्रभावित हुये बाके जिला की राप्तीसोनारी गावपालिका के फत्तेपुर में आयोजित निःशूल्क स्वास्थ्य शिविर से ७ सौ ५० लोग लाभान्वित हुये है ।
रेडियो सदभाव एफ एम और जेष्चर्स अफ काइन्डनेश गु्रप नेपालगञ्ज के सहकार्य में राप्तीसोनारी गावपालिका वडा नं ७ खल्ला भगडिया गाव में रहे आधारभुूत विद्यालय में सम्पन्न शिविर में ५० लोगों को विशेषज्ञ उपचार कराने के लिये रिफर समेत कर दिया गया है रेडियो सद्भाव एफ एम के स्टेशन प्रमुख नवीन गिरी ने जानकारी दी है ।
शिविर में आये हुये बिमारी लोग अधिकतर चमेडा से सम्बन्धित समस्या, कान पाकना , डायरिया और भाइजर बोखार दिखाई पडी थी उपचार में संलग्न रहें डा. राहूल थापा ने जानकारी दी । उस क्षेत्र की स्थानीय बासियों में चमडा से सम्बिन्धित के साथ साथ विभिन्न प्रकार की संक्रमण दिखाई पडने की बाद संक्रमण फैलने न देने के लिये रेडियो सद्भाव एफ. एम. ने जेष्चर्स अफ काइन्डनेश गु्रप नेपालगञ्ज से सहकार्य करके यह शिविर का आयोजन किया गया है ।
शिविर में जेस्चर्स फर काईन्डनेस ग्रुप के चिकित्सक सहित करीब १ दर्जन स्वास्थ्यकर्मियों की टोली रही थी । निःशुल्क औषधि वितरण में औषधि व्यवसायियों की संगठन “एन एम एस आर ए ” ने सहयोग किया ।
विपत्ति के समय पर अपने ही घर आगन में निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार पाने के बाद स्थानिययों ने खुशी व्यक्त किये थे । इसे पहले बीता भाद्र ३ गते को राप्तीसोनारी गाव“पालिका वडा नं. ३ के भवनियापुर स्थित सरस्वती माध्यमिक बिद्यालय में आयोजन किया गया निःशूल्क स्वास्थ्य शिविर में सात सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जाच तथा उपचार कराये थे । जिस मध्ये जटिल प्रकृति की ५० से अधिक लोगों को बिशेष उपचार कराने के लिये नेपालगन्ज में रिफर किया गया था ।

यह भी पढें   नेपाल के नए मंत्री दीपक साह ने नंगे पैर कार्यालय में प्रवेश कर संभाला पदभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com