Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप मेरी दुल्‍हन नहीं, ना मैं उनका दूल्‍हा।’ पुतिन

 
 ६सितम्बर

जानिए क्‍यों पुतिन बोले- ट्रंप मेरी दुल्‍हन नहीं, ना मैं उनका दूल्‍हा

वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिका और रूस के तल्‍ख रिश्‍ते से सभी वाकिफ हैं। हाल ही में रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से जुड़े एक सवाल पर शब्‍दों के ऐसे तीर छोडे कि सभी के चेहरे पर मुस्‍कान बिखर गई। चीन के जियामेन में आयोजित ब्रिक्‍स सम्‍मेलन से इतर एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पुतिन से ट्रंप से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था कि क्‍या वह उनके ‘अनुभवहीन’ होने से निराश हैं। मगर पुतिन ने ट्रंप की आलोचना से परहेज करते हुए कह दिया, ‘ट्रंप मेरी दुल्‍हन नहीं, ना मैं उनका दूल्‍हा।’

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

यह पूछे जाने पर कि अगर ट्रंप पर महाभियोग चलाया जाता है तो रूस को कैसा महसूस होगा, इस पर पुतिन ने कहा कि अमेरिका की घरेलू राजनीति पर चर्चा करना रूस के लिए ‘बेहद गलत’ होगा।

गौरतलब है कि पिछले साल जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे तो रूसी अधिकारियों ने काफी खुशी जाहिर की थी। पुतिन ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा था कि वह रूस के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। हालांकि, रूस पर पहले से ज्यादा अमेरिकी प्रतिबंध लगने और रूसी वाणिज्यिक दूतावास बंद करने के अमेरिका के फैसले ने दोनों देशों के बीच दूरियां पैदा कर दी है।

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com