Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में एमाले को निषेध करने की ताकत किसी के पास भी नहीं है : माधव नेपाल

 

महोत्तरी, २५ भाद्र । नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्वप्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि मधेश में एमाले को निषेध करने की ताकत किसी के पास भी नहीं है । महोत्तरी जिला के बर्दिवास में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘कुछ लोग बताते हैं कि मधेश में एमाले को निषेध किया जाएगा । लेकिन यहां कोई भी ऐसी ताकत का जन्म नहीं हुआ है, जो एमाले को निषेध कर सके ।’ उनका कहना है कि दो नम्बर प्रदेश में भी नेकपा एमाले प्रथम पार्टी बन सकता है ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की अनूठी पहल: "चलें गाँव की ओर" के तहत किसानों के साथ खेत में उतरे परिषद के सदस्य

नेता नेपाल ने आगे कहा– ‘देखते जाइए, दो नम्बर प्रदेश में भी एमाले ही प्रथम शक्ति बननेवाला है ।’ उन्होने यह भी कहा कि एमाले मधेश विरोधी पार्टी हो ही नहीं सकता । उनका कहना कि एमाले को मधेश विरोधी करार देनेवाले पार्टी ही मधेश के विरोधी हैं । नेता नेपाल ने आगे कहा– ‘विदेशियों को प्रभाव में आकर संविधान संशोधन प्रस्ताव लाया गया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *