Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लहान को समृद्ध नगरपालिका बनाएंगे : बैद्यनाथ प्रसाद साह (मेयर उम्मीदवार)

 

लहान,२८ ।  मधेशी जनता सदियों से उपेक्षित व अधिकार विहीन रही हैं । यहाँ तक कि खस मानसिकता वाले लोगों के द्वारा बनाया गया संविधान भी मधेश और मधेशी जनता के हित विपरीत है । खसकर मौजूदा संविधान में मधेश और मधेशी जनता के अधिकारों को स्थापित करने के लिए ही मैंने उम्मेदवारी दी है ।वैसे हमारी पार्टी संविधान सभा के पूर्व से ही मधेश और मधेशी जनता के अधिकारों को स्थापित करने के लिए आन्दोलनरत व संघर्षरत है।

यह भी पढें   अर्थव्यवस्था में सुशुप्त मंदी के संकेत: शेयर बाजार की गिरावट सिर्फ 'करेक्शन' या बड़े संकट की आहट ?

लहान नगरपालिका एक पुराना नगरपालिका है । प्रजातन्त्र पुनर्स्थापना पश्चात इस नगरपालिका में जो भी मेयर बने ,सभी ने विश्वासघात ही किए । लहान को नगरपालिका के रुप में परिणत करने के लिए किसी ने प्रयास भी नहीं किया ।नगरपालिका के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक पक्की सडक की व्यवस्था नहीं है । इन क्षेत्रों में विद्यालय व स्वास्थ्य केन्द्र की कमी है ।उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु बाहर जाने की बाध्यता है । स्वास्थ्य उपचार के लिए भी बाहर जाना पड़ता है । इसी प्रकार नगरपालिका में दलित व पिछडावर्ग की बहुलता होते हुए भी उनकी अवस्था अत्यन्त दयनीय है । इन समुदायों का उत्थान करना भी आवश्यक है।नगरपालिका में प्राप्त होनेवाला सरकारी सहयोग में भी विभेद होता आ रहा है । अतः मेयर में जीतने के बाद विद्यमान समस्यायों को समाधान कर लहान को समृद्ध नगरपालिका बनाएंगे।

यह भी पढें   11 हाई-प्रोफाइल नियुक्तियों में समावेशिता (Inclusivity) की कमी, योग्यता का मुखौटा और 'पुरुषवादी क्लब
बैद्यनाथ प्रसाद साह , लहान नगरपालिका के मेयर [ संघीय समाजवादी फोरम नेपाल ] पद के उम्मीदवार हैं ।
बैद्यनाथ प्रसाद साह , लहान नगरपालिका के मेयर [ संघीय समाजवादी फोरम नेपाल ] पद के उम्मीदवार हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed