Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवाज शरीफ की बढती मुश्किलें

 

१५ सितम्बर

पनामा पेपर मामले में प्रधानमंत्री पद की कुर्सी गंवाने वाले नवाज शरीफ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों को गुरुवार को समन जारी कर 19 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है।

भ्रष्टाचार रोधी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) कोर्ट में पिछले हफ्ते शरीफ, उनके पारिवारिक सदस्यों और वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ भ्रष्टाचार के चार मामले दाखिल किए गए थे। इस्लामाबाद स्थित एनएबी कोर्ट ने अजीजिया स्टील मिल, हिल मेटल और एवेनफिल्ड संपत्तियों के मामले में 19 सितंबर को शरीफ, उनके बेटों हुसैन, हसन, बेटी मरयम और दामाद मुहम्मद सफदर को पेश होने का आदेश दिया है। बुधवार को इसी कोर्ट ने ब्रिटेन की फ्लैगशिप इंवेस्टमेंट कंपनी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में उन्हें 19 सितंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था। ये मामले सुप्रीम कोर्ट के 28 जुलाई के फैसले पर आधारित हैं। कोर्ट ने पनामा पेपर मामले में 67 वर्षीय शरीफ को अयोग्य घोषित किया था। इसके चलते उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अवमानना के एक मामले में पेश नहीं होने पर क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता को 25 सिंतबर को पेश होने का आदेश दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed