Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक मार्फत् करोड़ो ठगी करनेवाले ३ युवा गिरफ्तार

 

काठमांडू, १ कार्तिक । विदेशी नागरिक के नाम में फेशबुक एकाउन्ट खोल कर नेपाली नागरिक को ठगी करनेवाले ३ युवा को नेपाल पुलिस (केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो) ने गिरफ्तार किया है । ठगी करनेवालों ने अपने फेशबुक फ्रेण्ड को ‘विदेश से पार्सल भेज दूगा’ कहकर ठगी किया है । नेपाल में ही रहकर विदेशी नागरिक के नाम में फेशबुक एकाउन्ट बना कर नेपालियों को फ्रेण्ड रिक्वेष्ट करना और बाद में फेशबुक के जरिए ही ठगी करना ऐसे लोगों का धन्दा है । पुलिस ने इस तरह की धन्दा में संलग्न कपन बालुवाखानी निवासी ३६ वर्षीय पवन न्यौपाने, २५ वर्षीय सन्तोष बस्नेत और पार्सल गिरोह के मुख्य योजनाकार मोरङ सुन्दर हरैचा के ४५ वर्षीय प्रदीप सुब्बा को गिरफ्तार किया है ।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की आज की बैठक स्थगित, अब बुधवार को होगी


इन लोगों ने अपने फेशबुक फ्रेण्ड को बहुमुल्य सामाग्री, पाउण्ड और अमेरिकन डॉलर भेजने की आश्वासन देते हुए करोड़ो का ठगी किया है । केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो (सीआईबी) के पुलिस उपरीक्षक एसपी जीवनबहादुर श्रेष्ठ का कहना है कि ठगी कार्य में संलग्न गिरोह ने पीडितों को गलत सूचना देकर ठगी किया है । ‘पार्सल भारत के राजश्व कार्यालय में रुका हुआ है, वहां से छुटाने के लिए भारत सरकार के नियम अनुसार राजश्व देना पड़ता है, इसीलिए मनिट्रान्सफर से रकम भेज दिजिए’ कह कर वे लोग नेपालियों से रकम उठते थे । इस तरह का गलत सूचना और आश्वासन में पड़ कर रकम भेजनेवालों में सन्तोष बस्नेत, सिमा गुरुङ, सुनिमाया गुरुङ, भरत कार्की, हिमा माझी और टंकमाया कार्की आदि व्यक्ति हैं । सीआईबी ने कहा है कि यिन लागों से गिरोह ने विभिन्न तिथि में आईएमई से रकम लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com