Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लक्ष्मी काे पसन्द नहीं तुलसी, उनकी पूजा में तुलसी का प्रयाेग कभी ना करें

 
शुक्रवार को देवी के किसी भी रूप की पूजा करना शुभ फलदायक है। बस ध्‍यान रखें किसकी पूजा में क्‍या वर्जित है। इस क्रम में आज जाने लक्ष्‍मीजी के बारे में।

विष्‍णु की प्रिय तुलसी नहीं भाती लक्ष्‍मी जी को 

एक ओर जहां भगवान व‌िष्‍णु को तुलसी इतनी प्यारी है कि उसे विष्णु प्रिया कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि शाल‌िग्राम स्वरूप में उनका तुलसी से विवाह हुआ है, पर इसी वजह से वह देवी लक्ष्मी की सौतन भी बन गई हैं। इसलिए याद रहे देवी लक्ष्मी को भोग लगाते समय उसमें तुलसी या तुलसी मंजरी न डालें, क्‍योंकि वे लक्ष्‍मी को नहीं भातीं और उनके नाराज होने की संभावना है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

लाल रंग है प्रिय 

देवी लक्ष्मी को लाल रंग अत्‍यंत प्रिय है। इसलिए उनके पूजन के समय लाल या गुलाबी वस्त्र पहनें। दाईं ओर दीपक रख कर उसमें लाल रंग की बाती लगायें। होनी चाहिए। उन्‍हें लाल और गुलाबी फूल भी अत्‍यंत प्रिय हैं जैसे कमल, गुड़हल और गुलाब आदि।

 

सौभाग्‍यवती हैं लक्ष्‍मी 

देवी लक्ष्मी सुहागन हैं और उनका सौभाग्‍य अमर है। इसीलिए उन्‍हें सफेद रंग पसंद नहीं है, इसलिए उन्हें सफेद रंग के फूल और सफेद वस्‍त्र चढ़ाना वर्जित है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

गणपति को ना भूलें

हालाकि लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु का साथ कभी नहीं छोड़ती। मान्‍यता है कि जहां विष्णु होंगे वे स्वयं आएंगी। इसके बाद भी यदि देवी भागवत पुराण की मानें तो लक्ष्मी पूजन बिना प्रथम गणेश वंदना के सफल नहीं होता। इसलिए लक्ष्‍मी पूजा से पहले गणेश जी की आराधना जरूर करें।

पूजा सामग्री को सही स्‍थान पर रखें

देवी लक्ष्मी की पूजा में हर चीज सहीं दिशा और स्‍थान पर होनी चाहिए। जैसे दीपक को दाईं ओर रखें, प्रसाद को भी अर्पित करते समय दक्ष‌िण द‌िशा में रखें और पुष्प उनके ठीक सामने रखें। इसी तरह अगरबत्ती, धूप, धूमन और धुएं वाली सभी चीजों को बायीं ओर रखें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *